Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई एडवांस्ड 2019 टॉपर इंटरव्यू (JEE Advanced 2019 Topper Interview): अर्चित बुबना (एआईआर 3)
    • लेख
    • जेईई एडवांस्ड 2019 टॉपर इंटरव्यू (JEE Advanced 2019 Topper Interview): अर्चित बुबना (एआईआर 3)

    जेईई एडवांस्ड 2019 टॉपर इंटरव्यू (JEE Advanced 2019 Topper Interview): अर्चित बुबना (एआईआर 3)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Updated on 17 Jun 2019, 04:17 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई एडवांस्ड 2019 टॉपर इंटरव्यू (JEE Advanced 2019 Topper Interview): जेईई एडवांस्ड 2019 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में 14 जून को घोषित किया गया था। दिल्ली में रहने वाले अर्चित बुबना ने इस बेहद प्रतिष्ठित और दुनिया भर में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली जेईई एडवांस्ड में एआईआर 3 हासिल की। जेईई एडवांस्ड 2019 के टॉपर अर्चित ने Careers360 के साथ अपनी सफलता की कहानी साझा की। अर्चित कहते हैं कि उनके माता-पिता उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं, उन्होंने हमेशा उनके सभी अच्छे और बुरे दिनों में साथ दिया और इतनी बड़ी सफलता मिलना उनके बिना संभव नहीं होता। जेईई एडवांस्ड 2019 के टॉपर अर्चित कोचिंग क्लासेज को भी अपनी सफलता का श्रेय देते हैं। जेईई एडवांस्ड 2019 के टॉपर अर्चित का कहना है कि कोचिंग ने उन्हें सही दिशा निर्देश और रास्ता दिखाया जिससे उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त हुआ। जेईई एडवांस्ड 2019 के टॉपर अर्चित की तैयारी की रणनीति और उनकी सफलता की कहानी के बारे में और अधिक जानकारी उनके नीचे दिए गए के इंटरव्यू के माध्यम से लें:

    जेईई एडवांस्ड 2019 टॉपर इंटरव्यू (JEE Advanced 2019 Topper Interview): अर्चित बुबना (एआईआर 3)
    जेईई एडवांस्ड 2019 टॉपर इंटरव्यू (JEE Advanced 2019 Topper Interview): अर्चित बुबना (एआईआर 3)

    Careers360 Team: जेईई एडवांस्ड 2019 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई! अपनी रैंक जानने के बाद आपकी क्या प्रतिक्रिया थी?

    अर्चित: जेईई एडवांस्ड 2019 में एआईआर 3 पाने के बाद मुझे बहुत ज्यादा ख़ुशी मिली। मुझे अच्छी रैंक की उम्मीद तो थी लेकिन टॉप 10 में आना वास्तव में किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

    Careers360 Team: अपने बारे में कुछ बताइए। आपने किस बोर्ड के अंतर्गत अध्ययन किया है? आपने किस स्कूल में पढ़ाई की?

    अर्चित: मैं मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूँ और मैंने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है।

    Careers360 Team: आप इंजीनियरिंग का अध्ययन क्यों करना चाहते हैं? आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का फैसला कब किया? आप किस ब्रांच में इंजीनियरिंग करना चाहेंगे? कोई विशेष कारण?

    अर्चित: वास्तव में, मैंने बचपन से ही विज्ञान की पढ़ाई का आनंद लिया है। मेरी इसी रुचि की वजह से मैंने 12वीं कक्षा में पीसीएम का चयन किया, जिससे मुझे आगे भी इंजीनियरिंग और विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत हुई।

    Careers360 Team: आपने जेईई एडवांस्ड की अपनी तैयारी कब शुरू की? जेईई एडवांस्ड के लिए अपनी तैयारी की रणनीति और दैनिक दिनचर्या के बारे में कुछ बताएं?

    अर्चित: मैंने जेईई मेन्स और एडवांस्ड की तैयारी एक साथ ही शुरू कर दी थी क्योंकि दोनों परीक्षाओं का सिलेबस समान है। मैं प्रत्येक टॉपिक को ध्यानपूर्वक पढ़ता था और परीक्षा पैटर्न के अनुसार ही तैयारी करता था। अपनी बोर्ड परीक्षा के बाद मैंने जेईई मेन्स के लिए अपनी तैयारी पर फोकस किया और मेन्स का परिणाम घोषित होने के बाद, मैंने एडवांस्ड की तैयारी शुरू कर दी।

    Careers360 Team: जेईई एडवांस्ड की तैयारी जेईई मेन की तैयारी से कैसे अलग थी?

    अर्चित: दोनों की तैयारी काफी हद तक समान थी लेकिन चूंकि एडवांस्ड का कठिनाई स्तर मेन की तुलना में अधिक है, इसलिए मैं एडवांस्ड स्तर के प्रश्नों का अभ्यास करता था। परीक्षा की तैयारी के लिए टेस्ट सीरीज़ और मॉक टेस्ट्स ने मेरी बहुत मदद की।

    Careers360 Team: चूंकि यह परीक्षा जेईई मेन के ठीक एक महीने बाद थी, इसलिए इसके प्रति अपनी तैयारी की रणनीति को विस्तार से बताएं?

    अर्चित: जेईई मेन्स का रिजल्ट घोषित होने के बाद, मैंने केवल प्रश्नों का अभ्यास करने पर ध्यान केंद्रित किया। मैंने अपनी जेईई मेन्स की तैयारी के दौरान सभी टॉपिक्स को पहले ही कवर कर लिया था।

    Careers360 Team: क्या आपने JEE के लिए कोचिंग ली और यदि हाँ तो कहाँ से? आपके अनुसार कोचिंग के क्या लाभ हैं?

    अर्चित: मैंने दिल्ली में FIITJEE कोचिंग संस्थान से अपनी तैयारी की। कोचिंग ने मुझे मार्गदर्शन प्रदान किया, मुझे प्रेरित किया, अध्ययन सामग्री प्रदान की, व्यक्तिगत सलाह दी और सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि उन्होंने मेरे प्रश्नों और डाउट्स को हल करने में बहुत मदद की। मैं कहूंगा कि बिना कोचिंग के तैयारी करना वाकई मुश्किल हो सकता था।

    Careers360 Team: आपने मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर की मदद से कितने बड़े पैमाने पर अभ्यास किया? क्या आपको लगता है कि पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों से अभ्यास करना मदद करता है, यदि हाँ तो कैसे?

    अर्चित: मैंने कोचिंग संस्थान द्वारा प्रदान किए गए मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर का अभ्यास किया था। मैंने FIITJEE की ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज में भी भाग लिया था जिसने मुझे अपनी स्थिति और तैयारी के स्तर को समझने में मदद की। मॉक टेस्ट्स को हल करना और पिछले साल के पेपरों का अभ्यास करना वास्तव में फायदेमंद है।

    Careers360 Team: क्या आपकी जेईई एडवांस्ड तैयारी में किन्हीं विशेष पुस्तकों ने आपकी मदद की थी?

    अर्चित: मैंने इरोडोव और एचसी वर्मा से भौतिकी का अध्ययन किया और रसायन विज्ञान के लिए कुछ विदेशी लेखकों का रेफेरेंस लिया।

    Careers360 Team: जेईई एडवांस्ड के दोनों पेपरों में मुख्य अंतर क्या है?

    अर्चित: मेरे अनुसार मुख्य अंतर कठिनाई स्तर का है, जिसमें मुझे सुबह के सत्र से दोपहर का सत्र थोड़ा अधिक कठिन लगा। भौतिक विज्ञान में प्रश्न विशेष रूप से बहुत अधिक गहराई से तैयार किये गए थे और उनको हल करने के लिए सोच और विश्लेषण के उच्च स्तर की आवश्यकता थी।

    Careers360 Team: जीवन में आपका आदर्श या सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत कौन है और क्यों?

    अर्चित: मेरे माता-पिता मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। वे पूरी तैयारी के दौरान मेरा सहयोग करते रहे और जब कभी मैं तनाव महसूस करता था, तब वे मुझे हमेशा प्रेरित करते थे।

    Careers360 Team: आप जानते हैं कि आप अब देश भर के हजारों छात्रों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। क्या आपके पास जेईई एडवांस्ड परीक्षा का सामना करने के लिए भविष्य के उम्मीदवारों के लिए कोई संदेश है?

    अर्चित: मैं कहूंगा कि नियमितता सबसे महत्वपूर्ण है। सफल होने के लिए ध्यानपूर्वक रूप से तैयारी करना और परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न के अनुसार पढ़ाई करते रहना चाहिए।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Advanced

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Advanced ?

    JEE Main and JEE Advanced are both national-level engineering entrance examinations, but they serve different purposes.

    JEE Main is conducted for admission to NITs, IIITs and other participating engineering institutes. It is also the qualifying examination for appearing in JEE Advanced.

    JEE Advanced is conducted for admission to the IITs

    Start your JEE preparation from Class 11 itself by building strong concepts in Physics, Chemistry and Mathematics. Follow your Class 11 syllabus systematically and avoid studying only for board examinations.

    A good approach is:

    Complete each chapter conceptually and solve basic questions first.

    Gradually move to JEE-level problems.

    Practise previous-year

    After qualifying JEE Advanced and getting an IIT, there is no single course that is best for everyone. Your choice should depend on interest, rank, career goals and the branch available to you.

    Generally:

    CSE/AI/Data Science – good for software, AI, data and technology careers.

    Electrical Engineering – useful for