Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी पीईटी आवेदन पत्र 2026 (CG PET Application Form 2026) जारी - फॉर्म कैसे भरें, जानें
    • लेख
    • सीजी पीईटी आवेदन पत्र 2026 (CG PET Application Form 2026) जारी - फॉर्म कैसे भरें, जानें

    सीजी पीईटी आवेदन पत्र 2026 (CG PET Application Form 2026) जारी - फॉर्म कैसे भरें, जानें

    Nitin SaxenaUpdated on 07 May 2026, 02:23 PM IST

    सीजी पीईटी आवेदन पत्र 2026 - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर सीजी पीईटी 2026 पंजीकरण 27 मार्च को समाप्त कर दिए गए। सीजी पीईटी 2026 आवेदन पत्र 2 मार्च 2026 में शुरू किए गए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीजी पीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने से पहले सीजी पीईटी पात्रता मानदंड की जांच कर लें। आवेदन प्रक्रिया में सीजी पीईटी पंजीकरण, फॉर्म भरना, दस्तावेज़ अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान शामिल है। जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले आवेदन पत्र जमा करेंगे और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करेंगे, वे सीजी पीईटी परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। सीजी पीईटी आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर 7 मई को जारी कर दी गई है। प्राधिकरण 14 मई, 2026 को सीजी पीईटी 2026 परीक्षा आयोजित करेगा।
    सीजी पीईटी अधिसूचना देखें_
    1772454002735

    This Story also Contains

    1. सीजी पीईटी एप्लिकेशन फॉर्म 2026 रिलीज डेट (CG PET Application Form 2026 Release Date in hindi)
    2. सीजी पीईटी 2026 आवेदन पत्र (CG PET 2026 Application Form in hindi)
    3. सीजी पीईटी 2026 आवेदन पत्र कैसे भरें (How to fill CG PET 2026 Application Form in hindi)
    4. सीजी पीईटी परीक्षा केंद्र 2026 (CG PET Exam Centres 2026 in hindi)
    5. सीजी पीईटी आवेदन पत्र सुधार 2026 (CG PET Application Form Correction 2026 in hindi)
    6. पिछले वर्ष के सीजी पीईटी आँकड़े (Previous Year CG PET statistics)
    सीजी पीईटी आवेदन पत्र 2026 (CG PET Application Form 2026) जारी - फॉर्म कैसे भरें, जानें
    सीजी पीईटी आवेदन पत्र 2026

    सीजी पीईटी 2026 के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन उपलब्ध है। प्राधिकरण केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को ही सीजी पीईटी प्रवेश पत्र जारी करेगा। उम्मीदवार इस पेज पर सीजी पीईटी पंजीकरण 2026 के बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं।

    सीजी पीईटी एप्लिकेशन फॉर्म 2026 रिलीज डेट (CG PET Application Form 2026 Release Date in hindi)

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG PEB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी पीईटी पंजीकरण तिथियों की ऑनलाइन घोषणा कर दी है। उम्मीदवार इस पेज पर सीजी पीईटी 2026 आवेदन तिथियों को देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीजी पीईटी 2026 एप्लिकेशन डेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    सीजी पीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथियां

    सीजी पीईटी आवेदन पत्र जारी होने की तिथि

    2 मार्च 2026

    सीजी पीईटी 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि

    27 मार्च 2026

    आवेदन पत्र सुधार अवधि

    28 मार्च से 30 मार्च 2026

    प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि

    7 मई 2026

    सीजी पीईटी 2026 परीक्षा तिथि

    14 मई, 2026

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    सीजी पीईटी 2026 आवेदन पत्र (CG PET 2026 Application Form in hindi)

    प्राधिकरण ने सीजी पीईटी आवेदन पत्र 2026 ऑनलाइन घोषित कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण अंतिम तिथि के बाद सीजी पीईटी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं करेगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को सीजी पीईटी पंजीकरण से पहले आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे। सीजी पीईटी पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची इस प्रकार है।

    सीजी पीईटी आवेदन पत्र 2026: आवश्यक दस्तावेज (CG PET Application Form 2026: Documents Required in hindi)

    सीजी पीईटी 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है।

    • कक्षा 10वीं रोल नंबर

    • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

    • उम्मीदवार की ऊंचाई (सेमी) और वजन (किलोग्राम)

    • ऑनलाइन शुल्क भुगतान के लिए खाता विवरण/डेबिट/क्रेडिट कार्ड विवरण

    • आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवार को निर्धारित इमेज फॉर्मेट मे स्कैन की गई इमेज अपलोड करनी होगी।

    स्कैन की गई इमेज के लिए विनिर्देश

    डॉकयुमेंट

    साइज़

    फॉर्मेट

    डाइमेनशन

    हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान

    40 to 50 KB

    JPEG

    -

    फोटो

    40 to 50 KB

    JPEG

    3.5×4.5 cm

    सीजी पीईटी 2026 आवेदन पत्र कैसे भरें (How to fill CG PET 2026 Application Form in hindi)

    उम्मीदवार सीजी पीईटी 2026 के आवेदन पत्र भरने के लिए दिए गए चरणों का उल्लेख कर सकते हैं।

    चरण 1: परीक्षा पूर्व-आवश्यकताएं दर्ज करना - पहले चरण में, उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण दर्ज करना होगा-

    • क्या आप भारत के नागरिक हैं? हाँ/नहीं

    • क्या आप छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं? हाँ/नहीं

    • आवेदित परीक्षा- पीईटी/पीपीएचटी/पीईटी और पीपीएचटी दोनों

    Atria Institute of Technology - B.E. Admissions 2026

    NAAC A++ Grade | Highest Package-30 LPA | 400+ Recruiters

    KCCITM BTECH ADMISSIONS 2026

    NBA Accredited | AICTE Approved | Affiliated to AKTU | Highest CTC 14.2 LPA | Accepts CUET Score

    चरण 2: बुनियादी जानकारी दर्ज करना - अगले चरण में, उम्मीदवारों को नीचे उल्लिखित बुनियादी जानकारी दर्ज करनी होगी-

    • अभ्यर्थी का नाम

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • दसवीं कक्षा का रोल नंबर

    • लिंग

    • श्रेणी

    • दिव्यांग व्यक्ति - हाँ/नहीं

    • ऊँचाई

    • वजन

    • धर्म

    • क्या आप बीपीएल परिवार से हैं - हाँ/नहीं

    • पहचान चिह्न

    • क्या आप जम्मू-कश्मीर प्रवासी हैं - हाँ/नहीं

    • क्या आप कृषक परिवार से हैं - हाँ/नहीं

    चरण 3: स्कैन की गई इमेज अपलोड करना - इसके बाद, उम्मीदवारों को इमेज फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा और अधिकारियों द्वारा बताए गए निर्देशों के अनुसार पासपोर्ट आकार की इमेज चिपकानी होगी। आवंटित स्थान पर अंगूठे का निशान भी लगाना होगा। इमेज फॉर्मेट को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

    चरण 4: संपर्क विवरण दर्ज करना - मूल विवरण दर्ज करने के बाद, उम्मीदवारों को संपर्क जानकारी दर्ज करनी होगी जिसमें नीचे दिए गए विवरण शामिल होंगे-

    • मकान संख्या

    • गली का नाम

    • शहर/गाँव

    • डाकघर

    • राज्य

    • ज़िला

    • पिन कोड

    • क्षेत्र

    • मोबाइल नंबर

    • ईमेल आईडी

    IES University,Bhopal | B.Tech Admissions 2026

    NBA Accredited programs | 21 Lacs-Highest Package

    Atlas SkillTech University | B.Tech Admissions

    Courses designed with CTOs, Data Scientists, and Cybersecurity experts | 50+ elective options

    चरण 5: परीक्षा केंद्र का चयन - इस चरण में, उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार केंद्रों की सूची में से परीक्षा केंद्र चुनना होगा।

    चरण 6: फॉर्म जमा करना - एक बार जब उम्मीदवार सभी विवरण दर्ज कर लेता है, तो उसे घोषणा को स्वीकार करना होगा, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और अंत में आवेदन पत्र जमा करना होगा।

    चरण 7: आवेदन शुल्क का भुगतान - आवेदन पत्र जमा होने के बाद, उम्मीदवारों को क्रेडिट / डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में सीजी पीईटी 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    सीजी पीईटी 2026 आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    यूआर श्रेणी

    200 रुपये

    ओबीसी

    150 रुपये

    एससी/एसटी/दिव्यांग

    100 रुपये

    चरण 8: आवेदन पत्र का प्रिंटआउट - अंतिम चरण में, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना चाहिए और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

    सीजी पीईटी परीक्षा केंद्र 2026 (CG PET Exam Centres 2026 in hindi)

    सीजी पीईटी आवेदन पत्र भरते समय, आवेदकों को अपने पसंदीदा सीजी पीईटी 2026 परीक्षा केंद्रों का चयन करना आवश्यक है। प्राधिकरण ने सूचना विवरणिका में सीजी पीईटी परीक्षा केंद्रों की सूची दी है। सीजी पीईटी 2026 परीक्षा लगभग 33 जिलों में आयोजित होने की उम्मीद है।

    सीजी पीईटी आवेदन पत्र सुधार 2026 (CG PET Application Form Correction 2026 in hindi)

    पंजीकृत अभ्यर्थी सीजी पीईटी 2026 आवेदन पत्र सुधार सुविधा का ऑनलाइन उपयोग कर सकेंगे। सीजी पीईटी आवेदन पत्र में सुधार की तिथियों की घोषणा ऑनलाइन की जाएगी। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी विसंगति या उम्मीदवारी रद्द होने से बचने के लिए सभी दी गई जानकारी सही है। जमा किए गए सीजी पीईटी 2026 आवेदन पत्र में परिवर्तन करने के चरण नीचे दिए गए हैं।

    • सीजी पीईटी आवेदन पत्र 2026 की आधिकारिक वेबसाइट - vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • सीजी पीईटी 2026 पोर्टल पर क्लिक करें और ‘ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस’ लिंक पर भी क्लिक करें।

    • वैध पंजीकरण आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करें।

    • पंजीकृत ईमेल और संपर्क नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।

    • इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद आवेदन पत्र एडिट करने के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए छात्रों को 20 रुपये का भुगतान करना होगा।

    पिछले वर्ष के सीजी पीईटी आँकड़े (Previous Year CG PET statistics)

    उम्मीदवार सीजी पीईटी 2025 के लिए नीचे दिए गए आंकड़े देख सकते हैं। कुल 12,276 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

    Previous_Year_CG_PET_statistics

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CG PET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CG PET ?

    Hello Dear Student,
    With a CGPET rank of 3382 as an OBC male candidate, your chances of securing a Computer Science and Engineering (CSE) seat at Vishwavidyalaya Engineering College (VEC Ambikapur) are low to moderate.

    You can check, find and access more information here:


    Hope it helps!

    Hello Student,

    Yes with your rank it is possible that you might get EE at GEC Raipur or GEC Bilaspur. However the rank falls on borderline. Generally the cutoff ranks for government colleges is between 1500 and 2500. There might also be some shift due to counseling participation.

    Hi!

    Below is the link to access the CG PET Syllabus 2026. You will find the chemistry syllabus in the article:

    https://engineering.careers360.com/articles/cg-pet-exam-pattern-syllabus

    This article also contains the syllabus of Chemistry and Mathematics.

    To prepare for CG PET, focus on high-weightage topics in Physics, Chemistry, and Mathematics by solving sample papers and previous year's questions.

    Also Read this: CG PET important question and answer

    Hello
    CG PET 2026 me 2000 rank par government college me CSE milna thoda tough hota hai, Lekin lower-tier government colleges ya less demanded branches me chance ho sakta hai. Counseling rounds (spot round) me bhi try karo, kyunki last me seats vacant rehti hain. Backup options ready rakhna better