Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026 (Bihar ITI Application)- समाप्त, लिंक @bceceboard.bihar.gov.in
    • लेख
    • बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026 (Bihar ITI Application)- समाप्त, लिंक @bceceboard.bihar.gov.in

    बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026 (Bihar ITI Application)- समाप्त, लिंक @bceceboard.bihar.gov.in

    Nitin SaxenaUpdated on 30 Apr 2026, 05:55 PM IST

    बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026 (Bihar ITI Application Form) - बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने आईटीआईकैट 2026 आवेदन 27 अप्रैल को समाप्त कर दिए है। प्राधिकरण द्वारा 29 अप्रैल से 30 अप्रैल बिहार आईटीआई आवेदन सुधार विंडो प्रदान की जा रही है। बीसीईसीईबी ने 16 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर बिहार आईटीआईकैट एडमिशन फॉर्म जारी किया था। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25 अप्रैल तक बिहार आईटीआईकैट 2026 आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में भर कर जमा कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा बिहार आईटीआई 2026 परीक्षा तारीख ऑनलाइन घोषित कर दी है। बिहार आईटीआईकैट 2026 परीक्षा 17 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। आईटीआईकैट एडमिट कार्ड 10 मई को जारी होगा। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे लेख से प्राप्त कर सकते हैं।
    बिहार आईटीआईकैट के लिए आवेदन करें
    1777550341367

    बिहार आईटीआई 2026 एप्लिकेशन फॉर्म: हाईलाइट्स (Bihar ITI 2026 Application Form: Highlights in hindi)

    बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026 (Bihar ITI Application)- समाप्त, लिंक @bceceboard.bihar.gov.in
    बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026

    उम्मीदवार नीचे तालिका से बिहार आईटीआईकैट 2026 के बारे में अवलोकन प्राप्त कर सकते हैं:

    परीक्षा का नाम

    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (Industrial Training Institute Competitive Admission Test)

    प्रवेश परीक्षा तिथि

    17 मई 2026

    संचालन निकाय

    बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB)

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे 15 मिनट

    कुल अंक

    300

    सेक्शन की कुल संख्या

    3


    बिहार आईटीआई फॉर्म डेट 2026 (Bihar ITI Form Date 2026 in Hindi)

    बीसीईसीईबी द्वारा बिहार आईटीआई अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से बिहार आईटीआई फॉर्म डेट पर नजर रख सकते हैं। बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026 की तारीख नीचे टेबल में है।

    बिहार आईटीआई फॉर्म डेट 2026

    बिहार आईटीआई एडमिशन 2026 इवेंट

    बिहार आईटीआई प्रवेश तिथि

    ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डेट

    16 मार्च, 2026

    बिहार आईटीआई लास्ट डेट

    14 अप्रैल 2026
    25 अप्रैल 2026

    27 अप्रैल 2026

    पंजीकृत उम्मीदवार के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद आवेदन भुगतान की अंतिम तिथि

    15 अप्रैल 2026

    27 अप्रैल 2026

    बिहार आईटीआई आवेदन त्रुटि सुधार सुविधा

    16 से 17 अप्रैल, 2026
    29 से 30 अप्रैल 2026

    बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड

    8 मई, 2026
    10 मई 2026

    आईटीआईकैट एग्जाम डेट 2026

    17 मई, 2026

    आईटीआईकैट 2026 रिजल्ट

    जुलाई, 2026

    सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन

    जुलाई, 2026

    सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-कम-चॉइस फिलिंग आरंभ

    जुलाई, 2026

    सीट एलॉटमेंट एंड लॉकिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-कम-चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि

    जुलाई, 2026

    आईटीआईकैट काउंसलिंग राउंड 1 प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट

    जुलाई, 2026

    राउंड 1 सीट आवंटन ऑर्डर डाउनलोड की तिथि

    अगस्त, 2026

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एंड एडमिशन (राउंड 1)

    अगस्त, 2026

    राउंड 2 प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट

    अगस्त, 2026

    राउंड 2 सीट आवंटन ऑर्डर डाउनलोड की तिथि

    अगस्त 2026

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एंड एडमिशन (राउंड 2)

    अगस्त 2026

    मॉप-अप काउंसलिंग में भाग लेने की प्रक्रिया आरंभ

    सितंबर 2026

    ऑफलाइन मॉप-अप काउंसलिंग शुरू

    सितंबर 2026

    बिहार आईटीआई मॉप-अप राउंड अंतिम तिथि

    सितंबर 2026


    बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म पात्रता मानदंड 2026 (Bihar ITI Application Form Eligibility Criteria 2026 in hindi)

    बीसीईसीईबी द्वारा बिहार आईटीआई प्रवेश मानदंड (Bihar ITI admission criteria in hindi) जारी किया जाता है। बिहार आईटीआई प्रवेश 2026 के लिए पात्रता मानदंड जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना की जांच करनी चाहिए। प्रवेश मानदंड में शिक्षा योग्यता, निवास, आयु और स्वास्थ्य शामिल हैं। न्यूनतम पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं।

    • शैक्षणिक योग्यता - बीएसईबी, सीबीएसई या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हों या साल 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हों।

    • अधिवास - उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

    • आयु - उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए।

    • शारीरिक फिटनेस: प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को चिकित्सकीय रूप से फिट होना चाहिए।

    बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (How to Fill Out the Bihar ITI Application Form 2026? in hindi)

    • पंजीकरण: उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी प्रदान कर खुद को पंजीकृत करना होगा। पंजीकृत ईमेल पर एक सत्यापन कोड भेजा जाएगा। ईमेल आईडी और पासवर्ड जनरेट करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मेल सत्यापित करना होगा।

    • व्यक्तिगत जानकारी: उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करना होगा तथा आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।

    • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें: व्यक्तिगत जानकारी भरने के बाद, उम्मीदवारों को आवश्यक फॉर्मेट और साइज़ में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। फोटोग्राफ और हस्ताक्षर स्कैन/सॉफ्ट कॉपी का आकार 100kb से कम नहीं होना चाहिए।

    • शिक्षा संबंधी जानकारी: उम्मीदवारों को संपूर्ण शिक्षा विवरण प्रदान करना होगा।

    • परीक्षा शुल्क का भुगतान: बिहार आईटीआई प्रवेश फॉर्म भरने के बाद, उम्मीदवारों को विवरण की समीक्षा करनी होगी। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

    बिहार आईटीआई एप्लिकेशन फीस (Bihar ITI application fees in hindi)

    श्रेणी

    शुल्क

    सामान्य/ बीसी/ ओबीसी

    750 रुपए

    एससी/एसटी

    100 रुपए

    दिव्यांग सामान्य/ बीसी/ ओबीसी

    360 रुपए


    Upcoming Engineering Exams
    Ongoing Dates
    CIPET JEE Application Date

    18 Dec'25 - 28 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    IEMJEE Exam Date

    5 Jan'26 - 30 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Uttarakhand JEEP Application Date

    15 Jan'26 - 15 May'26 (Online)