जोसा मॉक सीट अलॉटमेंट 2026 - जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने 13 जून, 2026 को जोसा 2026 के राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर अपडेट कर दिया गया है। इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
जोसा 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने 10 जून, 2026 को जोसा 2026 मॉक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट की घोषणा कर दी थी। राउंड 2 के लिए जोसा 2026 मॉक सीट अलॉटमेंट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर अपडेट किया गया। जिन लोगों ने जोसा 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और 11 जून तक चॉइस फिलिंग पूरी कर ली है, उन्हें मॉक अलॉटमेंट जारी किया गया है।
इससे पहले जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने 8 जून, 2026 को जोसा 2026 मॉक सीट अलॉटमेंट का पहला राउंड जारी किया। प्राधिकरण ने अपनी ऑफिशियल बेवसाइट josaa.nic.in पर जोसा मॉक अलॉटमेंट 2026 का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया। जिन लोगों ने जोसा 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और 7 जून तक चॉइस फिलिंग पूरी कर ली है, उन्हें मॉक अलॉटमेंट जारी किया जाएगा।
ध्यान दें कि यह अंतिम आवंटन नहीं है। जोसा के पहले चरण का सीट आवंटन 13 जून, 2026 को जारी किया जाएगा। जोसा मॉक सीट आवंटन 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इस लेख को देखें।
ये भी पढ़ें- जोसा काउंसलिंग 2026 । जोसा काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक । जोसा 2026 ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
जोसा मॉक सीट आवंटन 2026 की तिथि जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें। साथ ही, जोसा 2026 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां यहां देखें।
कार्यक्रम | तिथि |
जोसा (JoSAA) के अंतर्गत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवार पंजीकरण एवं विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू | 2 जून 2026 |
जोसा सीट स्वीकृति शुल्क के पूर्व-भुगतान (Pre-payment) की शुरुआत | 2 जून 2026 |
पात्र उम्मीदवारों के लिए एएटी 2026 (AAT 2026) विकल्प भरने की शुरुआत | 2 जून 2026 |
मॉक सीट आवंटन – 1 जारी | 8 जून 2026 |
मॉक सीट आवंटन – 2 जारी | 10 जून 2026 |
पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि; सिस्टम द्वारा विकल्प लॉक किए जाएंगे | 11 जून 2026 |
जोसा सीट स्वीकृति शुल्क के पूर्व-भुगतान की अंतिम तिथि | 11 जून 2026 |
जोसा द्वारा डेटा मिलान एवं सत्यापन | 12 जून 2026 |
सीट आवंटन – प्रथम राउंड | 13 जून 2026 |
सीट आवंटन – द्वितीय राउंड | 30 जून 2026 |
सीट आवंटन – तृतीय राउंड | 6 जुलाई 2026 |
सीट आवंटन – चतुर्थ राउंड | 10 जुलाई 2026 |
सीट आवंटन – पंचम राउंड | 16 जुलाई 2026 |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
काउंसलिंग करने वाली संस्था, जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने 8 जून, 2026 को जोसा 2026 मॉक अलॉटमेंट राउंड 1 की घोषणा की है। जोसा 2026 के लिए मॉक सीट अलॉटमेंट देखने की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in है। इस साल, अथॉरिटी दूसरा मॉक अलॉटमेंट भी जारी करेगी। यह 10 जून को उपलब्ध होगा। उम्मीदवार जेईई मेन/जेईई एडवांस्ड मेरिट के आधार पर अपने एडमिशन के चांस जान सकेंगे। छात्र यह जान सकते हैं कि भरी गई चॉइस का अलॉटमेंट के नतीजे पर क्या असर पड़ सकता है। अगर वे मॉक अलॉटमेंट के दौरान मिले कॉलेजों और कोर्स से संतुष्ट नहीं हैं, तो उनके पास 10 जून, 2026 तक अपने ऑप्शन में बदलाव करने का मौका है। राउंड 1 के लिए असली जोसा सीट अलॉटमेंट 13 जून को जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- जोसा सीट मैट्रिक्स 2026 जारी । जोसा पात्रता मानदंड 2026
जोसा मॉक सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। नीचे दिए गए सेक्शन में जोसा 2026 मॉक सीट अलॉटमेंट चेक करने के चरण बताए गए हैं-
ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
‘कैंडिडेट एक्टिविटी’ सेक्शन के तहत ‘व्यू मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट’ लिंक को चुनें।
जेईई मेन 2026 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉग-इन करें।
जोसा 2026 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट एक नए टैब में दिखाई देगा।
जोसा 2026 के राउंड 1 का मॉक सीट अलॉटमेंट जारी होने के बाद, अथॉरिटी राउंड 2 के नतीजे भी अपलोड करेगी। ध्यान दें कि ये सिर्फ जानकारी के लिए हैं। इसके बाद, असल सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों के पास तीन अलग-अलग विकल्प चुनने का मौका होगा: फ्लोट, फ्रीज और स्लाइड।
फ्लोट: अगर उम्मीदवार मिली हुई सीट स्वीकार करना चाहते हैं, लेकिन अपग्रेडेशन और अपनी पसंद के बेहतर इंस्टिट्यूट या कोर्स में एडमिशन के लिए भी तैयार हैं, तो उन्हें यह विकल्प चुनना होगा।
फ्रीज: अगर उम्मीदवार मिली हुई सीट से संतुष्ट हैं और काउंसलिंग के अगले राउंड में हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं, तो उन्हें यह विकल्प चुनना होगा।
स्लाइड: जो उम्मीदवार यह विकल्प चुनते हैं, वे अपना अलॉटमेंट कन्फर्म करेंगे, लेकिन उसी इंस्टिट्यूट में अपनी पसंद के बेहतर कोर्स में एडमिशन के लिए भी तैयार रहेंगे।
सीट स्वीकार करने के बाद, उम्मीदवारों को अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और सीट एक्सेप्टेंस फीस का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान करने के बाद, उन्हें रिपोर्टिंग सेंटर (RC) पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।