Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिटसैट आवेदन पत्र 2026 (BITSAT Application Form 2026 in hindi) - आवेदन सुधार (समाप्त), परीक्षा तिथि जाने
    • लेख
    • बिटसैट आवेदन पत्र 2026 (BITSAT Application Form 2026 in hindi) - आवेदन सुधार (समाप्त), परीक्षा तिथि जाने

    बिटसैट आवेदन पत्र 2026 (BITSAT Application Form 2026 in hindi) - आवेदन सुधार (समाप्त), परीक्षा तिथि जाने

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 12 May 2026, 05:52 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिटसैट आवेदन पत्र 2026 (BITSAT Application Form 2026 in hindi) : बिट्स पिलानी ने 9 मई, 2026 को बिटसैट एप्लिकेशन करेक्शन विंडो समाप्त कर दी है। बिट्स पिलानी द्वारा बिटसैट 2026 के दूसरे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। उम्मीदवार 5 मई तक बिटसैट 2026 के दूसरे सत्र के आवेदन कर सकते थे। बिटसैट 2026 के दूसरे सत्र के लिए आवेदन फ़ॉर्म में सुधार आधिकारिक वेबसाइट admissions.bits-pilani.ac.in के माध्यम से कर सकते थे। बिटसैट परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है। हालाँकि, कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने का वर्ष 2025 या 2026 होना चाहिए। बिटसैट 2026 की पात्रता मानदंडों के अनुसार, छात्रों ने 12वीं कक्षा 75% कुल अंकों के साथ और गणित/जीवविज्ञान, भौतिकी तथा रसायन विज्ञान में से प्रत्येक विषय में 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए। बिटसैट 2026 की रजिस्ट्रेशन तिथि और प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
    बिटसैट 2026 फेज 2 पंजीकरण के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक

    This Story also Contains

    1. बिट्स पिलानी बीटेक आवेदन पत्र 2026 (BITS Pilani BTech Application Form 2026 in hindi)
    2. बिटसैट 2026 पंजीकरण : बिट्स बीटेक प्रवेश के लिए कौन पात्र है?
    3. बिटसैट 2026 आवेदन पत्र कैसे भरें?
    4. बिटसैट 2026 आवेदन पत्र सुधार विंडो (BITSAT 2026 Application Form edit window in Hindi)
    बिटसैट आवेदन पत्र 2026 (BITSAT Application Form 2026 in hindi) - आवेदन सुधार (समाप्त), परीक्षा तिथि जाने
    बिटसैट आवेदन पत्र 2026

    बिट्स पिलानी द्वारा बिटसैट 2026 पंजीकरण 2 सत्रों में आयोजित किया जाता है। बिटसैट 2026 सत्र 1 परीक्षा 15 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2026 तक की गई तथा सत्र 2 परीक्षा 24 मई से 26 मई, 2026 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को बिट्स एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, फॉर्म भरना, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना और पंजीकरण शुल्क का भुगतान शामिल है।

    जो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण कर चुके हैं या परीक्षा दे रहे हैं, वे बिटसैट 2026 में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड टॉपर भी अंतिम तिथि तक सीधे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिटसैट आवेदन पत्र 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (बिटसैट) पंजीकरण विवरण (Birla Institute of Technology and Science Admission Test (BITSAT) Registration Details)

    विवरण

    सूचना

    बिटसैट 2026 आवेदन पत्र की तिथि और समय

    15 दिसंबर 2025

    बिटसैट 2026 आधिकारिक वेबसाइट

    bitsadmission.com

    बिटसैट फुल फॉर्म

    बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (BITSAT)

    बिटसैट पंजीकरण 2026 का तरीका

    ऑनलाइन

    लॉगिन विवरण

    यूजर आईडी और पासवर्ड

    बिटसैट ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए भुगतान का तरीका

    पेयू मनी, पेटीएम, या आईसीआईसीआई पेमेंट गेटवे।

    बिटसैट 2026 परीक्षा तिथि

    सत्र 1 - 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026

    सत्र 2 - 24 मई से 26 मई, 2026

    बिटसैट पंजीकरण 2026 डेट (BITSAT Registration 2026 Date)

    बिट्स पिलानी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिटसैट 2026 पंजीकरण तिथियों की घोषणा कर दी है। दोनों सत्रों के लिए बिटसैट 2026 पंजीकरण तिथियां इस पेज पर उपलब्ध होंगी। बिट्स पिलानी प्रवेश फॉर्म 2026 की पूरी सूची के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    बिटसैट 2026 पंजीकरण सत्र 1 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट

    डेट्स

    बिटसैट पंजीकरण 2026 की शुरुआत

    15 दिसंबर 2025

    बिटसैट 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि

    16 मार्च, 2026

    19 मार्च, 2026

    बिटसैट 2026 फॉर्म सुधार तिथि

    21 से 22 मार्च, 2026

    बिटसैट परीक्षा तिथि 2026 सत्र 1

    15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026

    बिटसैट 2026 पंजीकरण सत्र 2 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट

    डेट्स

    बिटसैट पंजीकरण 2026 की शुरुआत

    20 अप्रैल 2026

    बिटसैट 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि

    5 मई 2026

    सत्र-2 के लिए नए सिरे से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बिटसैट 2026 फॉर्म सुधार तिथि

    7 से 9 मई, 2026

    बिटसैट 2026 परीक्षा तिथियां सत्र 2

    24 मई से 26 मई, 2026

    संबंधित लिंक:

    बिट्स पिलानी बीटेक आवेदन पत्र 2026 (BITS Pilani BTech Application Form 2026)

    बिटसैट 2026 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार बिटसैट लॉगिन पोर्टल 2026 के माध्यम से आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने वालों को बिटसैट एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा। हालाँकि, आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि सभी विवरण सही हैं।

    BITS Pilani BTech Application Form 2026

    बिट्स पिलानी बीटेक आवेदन पत्र 2026 (BITS Pilani BTech Application Form 2026 in hindi)

    बिटसैट 2026 आवेदन 15 दिसंबर 2025 से उपलब्ध कराए जाएंगे। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे बिटसैट लॉगिन पोर्टल 2026 का उपयोग करके आवेदन पत्र भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं। जो अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा करेंगे, उन्हें बिटसैट एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा। हालांकि, आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उल्लिखित सभी विवरण सही हैं।

    बिटसैट 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे :

    स्टेप 1- बिट्स पिलानी पंजीकरण 2026।

    स्टेप 2- विस्तृत बिटसैट आवेदन पत्र 2026 भरना।

    स्टेप 3- स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करना।

    स्टेप 4- बिटसैट 2026 आवेदन पत्र शुल्क का भुगतान

    स्टेप 5- फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करना।

    बिटसैट आवेदन पत्र 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for BITSAT Application Form 2026 in hindi)

    बिटसैट 2026 के लिए आवेदन पत्र को परेशानी मुक्त भरने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिट्स 2026 पंजीकरण के लिए आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें। इससे उम्मीदवारों को बिटसैट 2026 पंजीकरण फॉर्म जल्दी भरने में मदद मिलेगी। बिटसैट 2026 आवेदन पत्र के लिए तैयार रखने के लिए दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।

    • कक्षा 10 और 12 के अंक विवरण। यदि कोई उम्मीदवार वर्तमान में कक्षा 12 में पढ़ रहा है, तो केवल कक्षा 10 के अंकों का विवरण दिया जाएगा।

    • विनिर्देशों के अनुसार पासपोर्ट आकार के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां।

    • बिटसैट 2026 पंजीकरण शुल्क के भुगतान के लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड विवरण।

    ICFAI University Hyderabad B.Tech Admissions 2026

    Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters : E&Y, CYENT, Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more

    Narasaraopeta Engineering College B.Tech Admissions 2026

    Top 10 B.Tech Colleges in AP | NAAC A+ and NBA Accredited | 801+ Placements

    बिटसैट एप्लीकेशन फॉर्म 2026- अपलोड करने के लिए छवियों का आकार

    छवि का प्रकार

    अनुमेय आकार

    अनुमेय प्रारूप

    फोटो

    4 केबी से 100 केबी

    जेपीईजी/जेपीजी

    हस्ताक्षर

    1 Kb से 40 Kb

    जेपीईजी/जेपीजी

    बिटसैट 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए अनुशंसित वेब ब्राउज़र

    बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (बीआईटीएसएटी) पंजीकरण को आसानी से भरने का अनुभव लेने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए वेब ब्राउज़र का उपयोग करने की सलाह दी जाती है :

    • इंटरनेट एक्सप्लोरर (संस्करण 11 और ऊपर)

    • मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स (संस्करण 3.0)

    • गूगल क्रोम (संस्करण 3.0)

    BITSAT 2027: 30 Most Important Chapters
    Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
    Download EBook

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    बिटसैट 2026 पंजीकरण : बिट्स बीटेक प्रवेश के लिए कौन पात्र है?

    बिटसैट आवेदन पत्र 2026 भरने में रुचि रखने वाले छात्रों को अधिकारियों द्वारा निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। केवल वे उम्मीदवार जो सभी शर्तों को पूरा करते हैं, वे बिटसैट पंजीकरण 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। बिटसैट पात्रता की सभी शर्तों को नीचे देखें।

    • किसी केंद्रीय या राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण

    • उम्मीदवारों के पास 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय होना चाहिए

    • उम्मीदवारों को कक्षा 12 की परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 75% कुल अंक और प्रत्येक विषय में 60% अंक प्राप्त करने चाहिए।

    • उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी भाषा में पर्याप्त दक्षता होनी चाहिए।

    • जो छात्र वर्तमान में किसी भी परिसर में बिट्स पर अध्ययन कर रहे हैं वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

    Greater Noida Institute of Technology (GNIOT) B.Tech 2026

    NAAC A+ Accredited | Highest CTC 27.25| Average CTC 7.75 LPA | 400+ Recruiters

    Global Inst of Information Technology B.Tech Admissions 2026

    B.Tech Admissions 2026 Open | Get Career Support, Mock interviews, Soft skill training

    बिटसैट 2026 आवेदन पत्र कैसे भरें?

    बिटसैट आवेदन पत्र 2026 भरने की चरण दर चरण प्रक्रिया

    चरण 1- बिट्स पिलानी पंजीकरण 2026 :

    बिट्स पिलानी में प्रवेश के लिए आवेदन करने का पहला चरण बिटसैट 2026 आवेदन पत्र भरना है। छात्रों को अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, मोबाइल फोन नंबर और जन्म तिथि प्रदान करनी होगी। बिट्स 2026 पंजीकरण फॉर्म भरते समय, विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें, हालांकि, पंजीकरण विवरण में कोई बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    इसके बाद, उम्मीदवारों को सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे और बिटसैट 2026 पंजीकरण पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। बिट्स पंजीकरण 2026 सफलतापूर्वक होने पर सिस्टम पंजीकरण संख्या के साथ एक पॉप-अप संदेश दिखाएगा। छात्रों को पंजीकृत ईमेल पते और मोबाइल फोन नंबर पर उनके लॉगिन आईडी और पासवर्ड वाले संदेश भी प्राप्त होंगे। यह सलाह दी जाती है कि बिटसैट 2026 पंजीकरण संख्या, लॉगिन आईडी और पासवर्ड को एक डायरी में नोट कर लें। भविष्य के सभी लॉगिन के लिए उम्मीदवारों को इस लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

    चरण 2- विस्तृत बिटसैट आवेदन पत्र 2026 भरना :

    सफल बिट्स पिलानी पंजीकरण 2026 के बाद, छात्रों को आवेदन पत्र भरने वाली विंडो पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को बिटसैट आवेदन पत्र 2026 में विस्तृत जानकारी जमा करनी होगी, जैसे पता, माता-पिता, कक्षा 12 परीक्षा विवरण और परीक्षा शहर की पसंद का विवरण।

    चरण 3- स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना :

    एक बार सभी विवरण जमा हो जाने के बाद उम्मीदवारों को अपने हालिया पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां अपलोड करनी होंगी। स्कैन की गई छवियां अनुमति आकार और प्रारूप के भीतर होनी चाहिए। पूछे गए विवरण की स्कैन की गई छवियों के बिना कोई भी बिटसैट आवेदन पत्र 2026 स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    चरण 4- बिटसैट 2026 आवेदन शुल्क भुगतान :

    अंत में बिटसैट 2026 के आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को बिटसैट 2026 पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार बिटसैट पंजीकरण के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं।

    ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

    बिटसैट आवेदन पत्र 2026 शुल्क (BITSAT Application Form 2026 Fees)

    सत्र

    पुरुष उम्मीदवारों के लिए बिटसैट शुल्क

    महिला उम्मीदवारों के लिए बिटसैट शुल्क

    ट्रांसजेंडरदुबई
    पुरुष/ महिला /ट्रांसजेंडर

    दोनों सत्र

    5500 रुपये

    4500 रुपये

    4500 रुपये9150 रुपये

    सत्र 1

    3500 रुपये

    3000 रुपये

    3000 रुपये7150 रुपये
    बिटसैट फीस स्ट्रक्चर देखें

    सफल बिटसैट 2026 शुल्क भुगतान के बाद, छात्रों को उनके बिटसैट 2026 पंजीकरण शुल्क भुगतान के संबंध में उनके फोन और ईमेल पर एक संदेश मिलता है। छात्र शुल्क भुगतान रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज सकते हैं।

    बिटसैट आवेदन पत्र 2026 की स्थिति कैसे जांचें?

    छात्रों को उनके बिट्स पिलानी आवेदन पत्र 2026 को सफलतापूर्वक जमा करने के बारे में उनके पंजीकृत ईमेल पते और मोबाइल फोन नंबर पर एक संदेश प्राप्त होगा। छात्र अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से लॉग इन करके अपने बिटसैट आवेदन पत्र 2026 की स्थिति भी देख सकते हैं।

    बिटसैट 2026 आवेदन पत्र सुधार विंडो (BITSAT 2026 Application Form edit window in Hindi)

    BITS 2026 फॉर्म सुधार प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवार अपने भरे हुए बिटसैट आवेदन पत्र 2026 में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवार नियत तिथि के बाद बिट्स पंजीकरण 2026 के फॉर्म में भरे गए विवरण को नहीं बदल सकते हैं। जिस किसी को भी लगता है कि बिट्स पिलानी आवेदन पत्र में बदलाव किए जाने हैं, वह फॉर्म सुधार प्रक्रिया समाप्त होने से पहले सुविधा का उपयोग कर सकता है। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वालों को बिटसैट एडमिट कार्ड ऑनलाइन सौंपा जाएगा।

    BITSAT Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिटसैट 2026 आवेदन पत्र कब जारी होगा?
    A:

    बिटसैट 2026 सत्र 2 आवेदन पत्र 20 अप्रैल से शुरू कर दिए गए।

    Q: बिटसैट 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम 75% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पूरी की है, वे बिटसैट के लिए पात्र हैं।

    Q: बिटसैट 2026 के लिए आवेदन करने के लिए मुझे कितना कुल स्कोर चाहिए?
    A:

    बिटसैट 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को कक्षा 12 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित/जीवविज्ञान में 75% के साथ-साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान/गणित में प्रत्येक में 60% का कुल स्कोर प्राप्त करना होगा।

    Q: मैं बिटसैट 2026 के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    बिटसैट 2026 के माध्यम से प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को बिट्स प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाना चाहिए और पंजीकरण और फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। बिटसैट 2026 पंजीकरण शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

    Q: मैं अपने बिटसैट 2026 आवेदन पत्र की स्थिति कैसे जांच सकता हूं?
    A:

    अधिकारी आपके आवेदन की स्थिति की जांच के लिए एक ऑनलाइन विंडो प्रदान करते हैं। उम्मीदवारों को अपने बिटसैट 2026 पंजीकरण फॉर्म की स्थिति की जांच करने के लिए अपना नाम और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।

    Q: यदि मैं एकाधिक बिट्स पिलानी आवेदन पत्र जमा करता हूं तो क्या अधिकारी मेरा आवेदन अस्वीकार कर देंगे?
    A:

    हां, यदि आवेदक एक से अधिक बिटसैट आवेदन पत्र भरते हैं तो अधिकारी उनकी उम्मीदवारी रद्द कर देंगे।

    Q: बिटसैट 2026 पंजीकरण शुल्क क्या है?
    A:

    आवेदन पत्र के लिए बिटसैट शुल्क विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग होगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए दोनों सत्रों के लिए संयुक्त आवेदन शुल्क रु. 5500/-; महिला उम्मीदवारों के लिए रु. 4500/- और दुबई केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों (पुरुष और महिला दोनों) के लिए शुल्क सत्र 1 और सत्र 2 के लिए संयुक्त रूप से 9150 रु.है। अधिक जानकारी के लिए लेख देखें।

    Q: क्या छात्र बिटसैट 2026 आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसमें बदलाव कर सकते हैं?
    A:

    हां, जो उम्मीदवार दोनों सत्रों के लिए पंजीकरण करते हैं, वे उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करके अपने बिटसैट 2026 आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to BITSAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to BITSAT ?

    Dear Student,

    Please note that BITSAT does not have any reservation quotas, and admissions are primarily determined by the BITSAT score and the merit list. However, BITS does have some specific provisions, including:

    • Board Toppers: Admission is granted to exceptional performers in Class 12 board examinations.
    • Direct Admission for Specific

    Hello Student,

    For you to be eligible for BITSAT 2027 it is important that you should have appeared for Class 12 for the first time in the specified eligible years. Since you passed Class 12 from Maharashtra Board in 2025, appearing for all five subjects through NIOS in 2027 would

    Hello Dear Student,

    Between Manipal Institute of Technology Bengaluru and Vellore Institute of Technology for CSE Core , VIT Vellore generally has the stronger overall reputation, larger recruiter pool, and more established placement ecosystem.

    However, the choice changes depending on the fee category:

    • VIT Category 1 or 2: VIT Vellore

    Hello dear student,

    To gain admission to BITS Pilani, diploma holders must appear for the BITSAT examination and satisfy the institute's eligibility requirements. A diploma alone is not sufficient for admission.

    • Admission to BITS Pilani is primarily through BITSAT, the institute's entrance examination.

    • Candidates must have completed Class

    Hi,

    With a BITSAT score of 188, getting an Integrated M.Sc program at BITS Pilani main campus may be difficult this year. However, you can still have some chances in:
    • BITS Hyderabad – M.Sc Biological Sciences/Chemistry (borderline)
    • BITS Goa – difficult but possible only if cutoffs drop slightly.