University Institute of Engineering, Chandigarh University, Chandigarh
Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)
वीआईटीईईई प्रवेश पत्र 2027 (VITEEE Admit Card 2027 in Hindi) - वीआईटी वेल्लोर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर वीआईटीईई 2027 एडमिट कार्ड की तारीख की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार 25 से 30 अप्रैल तक VITEEE एडमिट कार्ड 2027 प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड आवंटित स्लॉट से 48 घंटे पहले जारी किया जाएगा। इसमें उम्मीदवार का विवरण, परीक्षा के दिन के लिए दिशा-निर्देश और परीक्षा केंद्र का पता जैसी जानकारी शामिल होती है। प्राधिकरण 27 अप्रैल से 2 मई तक वीआईटीईईई 2027 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंटआउट परीक्षा हॉल में साथ ले जाना होगा। वीआईटीईईई एडमिट कार्ड 2027 के बारे में जानने के लिए लेख पढ़ें।
This Story also Contains
प्राधिकरण द्वारा निर्धारित परीक्षा तिथि से दो दिन पहले वीआईटीईई एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। वीआईटी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का विवरण, परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश और परीक्षा केंद्र का नाम और पता जैसी आवश्यक जानकारी होती है। किसी भी विसंगति के लिए एडमिट कार्ड की जांच करना महत्वपूर्ण है। किसी भी विसंगति के मामले में, आवेदकों को वीआईटीईई के परीक्षा संचालन प्राधिकारी से संपर्क करना होगा। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लेना चाहिए, क्योंकि परीक्षा समाप्त होने के बाद डाउनलोड लिंक निष्क्रिय हो सकता है।
प्राधिकरण परीक्षा से दो दिन पहले वीआईटीईई एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा से संबंधित सभी घटनाओं पर नज़र रखने के लिए उम्मीदवारों को वीआईटी परीक्षा तिथि 2027 की जांच करनी चाहिए। वीआईटी वेल्लोर एडमिट कार्ड 2027 रिलीज की तारीख और अन्य घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)
#1 ranked University for Computer Science (Times Higher Education Rankings 2025) | 20+ Future-Ready Specializations
| इवेंट्स | डेट्स |
|---|---|
वीआईटी एडमिट कार्ड रिलीज़ की तारीख | 25 से 30 अप्रैल, 2027 |
वीआईटीईईई 2027 परीक्षा की तारीख | 27 अप्रैल से 2 मई, 2027 तक |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
स्लॉट बुकिंग पूरी करने के बाद, आवेदक वीआईटीईई हॉल टिकट डाउनलोड प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को वीआईटीईई परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए। वीआईटीईई 2027 हॉल टिकट डाउनलोड करने की विस्तृत प्रक्रिया नीचे दी गई है।

वीआईटीईईई एडमिट कार्ड 2027 जारी करने से पहले, प्राधिकरण द्वारा एक निर्दिष्ट अवधि (specified period) के लिए स्लॉट बुकिंग विंडो एक्टिव किया जाता है। इस अवधि के दौरान, उम्मीदवारों को अपनी पसंद का टेस्ट स्लॉट बुक करना होता है। स्लॉट बुक करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।
वीआईटीईईई 2027 के ऑनलाइन टेस्ट बुकिंग सिस्टम (OTBS) पोर्टल पर जाएं।
वीआईटीईईई 2027 एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें।
उस सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का चयन करें जिसमें आप परीक्षा में उपस्थित होंगे।
परीक्षा शहर, परीक्षा तारीख, परीक्षा केंद्र का नाम चुनें।
सभी विवरणों का पूर्वावलोकन करें और “Submit” टैब पर क्लिक करें।
निम्नलिखित विवरण वीआईटीईईई 2027 हॉल टिकट में दिए गए होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ध्यान से विवरणों की जांच करें।
उम्मीदवार का नाम
आवेदन संख्या
उम्मीदवार द्वारा चुने गए पाठ्यक्रम और विषय
VITEEE 2027 परीक्षा केंद्र का पता
परीक्षा की तिथि और समय
उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
यदि कोई उम्मीदवार पासवर्ड भूल गया है, तो ओटीबीएस पोर्टल पर forgot password लिंक पर क्लिक करें। छात्रों को अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करने की आवश्यकता होगी और पासवर्ड पुनर्प्राप्त करने के स्टेप्स पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
अपने वीआईटीईईई एडमिट कार्ड का पासवर्ड पुनः प्राप्त करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:
वीआईटी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
एडमिट कार्ड लॉगिन अनुभाग का पता लगाएं और "forgot password" या इसी तरह के विकल्प पर क्लिक करें।
आपको अपना पंजीकृत ईमेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा। निर्दिष्ट फ़ील्ड में ओटीपी दर्ज करें।
एक बार ओटीपी सत्यापित हो जाने पर, आपको अपने पंजीकृत ईमेल पते पर एक नया पासवर्ड प्राप्त होगा।
अपने खाते में लॉग इन करने और अपने वीआईटीईईई प्रवेश पत्र (VITEEE Admit Card) तक पहुंचने के लिए नए पासवर्ड का उपयोग करें।
यदि स्लॉट बुकिंग के बाद भी उम्मीदवार का वीआईटीईईई एडमिट कार्ड दिखाई नहीं देता है, तो इसका अर्थ है कि स्लॉट बुकिंग सफलतापूर्वक प्रोसेस्ड नहीं किया गया है। ओटीबीएस प्लेटफॉर्म खोलें और वीआईटीईईई एडमिट कार्ड 2027 जेनरेट करने के लिए स्लॉट बुकिंग को पूरा करें।
वीआईटीईईई 2027 एडमिट कार्ड में त्रुटि होने पर क्या करें?
वीआईटीईईई प्रवेश पत्र में किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में सुधार करने के लिए परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी से संपर्क करना चाहिए।
सम्पर्क विवरण
Vellore Institute of Technology
Vellore - 632014
Tamil Nadu, India
info@vit.ac.in
Phone - 0416 - 2243091
वीआईटी ट्रिपल ई 2027 परीक्षा (VITEEE 2027 exam) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान प्रमाण के साथ वीआईटी एडमिट कार्ड ले जाना होगा। आवेदकों को वीआईटी परीक्षा केंद्र पर कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं ले जानी चाहिए जैसा कि एडमिट कार्ड में बताया गया होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक और ब्लूटूथ डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है।
छात्रों को वीआईटीईईई 2027 परीक्षा के दिन नीचे बताए गए बिंदुओं का पालन अवश्य करना चाहिए:
आखिरी क्षणों में होने वाली परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले वीआईटी परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना चाहिए।
वीआईटीईईई एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से ले जाएं अन्यथा परीक्षा देने से वंचित हो सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन जैसी कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं ले जानी चाहिए।
उम्मीदवारों को पर्यवेक्षक की उपस्थिति में उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर अवश्य करना चाहिए।
उम्मीदवारों को परीक्षा के समापन से पहले परीक्षा छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
आवेदक एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से वीआईटीईईई 2027 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपना पासवर्ड VITEEE 2027 कैंडिडेट लॉगइन पर जाकर रीसेट कर सकते हैं। पहले forget password लिंक पर क्लिक करें और पूछे गए विवरण को प्रदान करें।
उम्मीदवार अपना पासवर्ड वीआईटीईईई 2027 कैंडिडेट लॉगइन पर जाकर रीसेट कर सकते हैं। पहले forget password लिंक पर क्लिक करें और पूछे गए विवरण को दर्ज करें।
वीआईटीईईई एडमिट कार्ड में गलतियां मिलने पर उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में सुधार करने के लिए परीक्षा आयोजक अथॉरिटीज से संपर्क करना चाहिए।
उम्मीदवार अपना पासवर्ड वीआईटीईईई 2027 कैंडिडेट लॉगइन पर जाकर रीसेट कर सकते हैं। forget password लिंक पर क्लिक करें और पूछे गए विवरण को दर्ज करें।
उम्मीदवार वीआईटीईईई 2027 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
On Question asked by student community
Your age is not a problem . For example, the VITEEE 2026 age criterion required candidates to be born on or after 1 July 2004, so your DOB (6 February 2007) is well within the acceptable range.
However, your Class 12 history may affect your eligibility .
VIT's admission guidelines
Hello Dear Student,
The official VITEEE 2027 syllabus will be released along with the admission brochure, which is usually published a few months before the application process begins. The syllabus is generally based on the Class 11 and Class 12 curriculum.
For preparation, NCERT textbooks should be your primary study
Hello Dear Student,
No, the VIT Engineering Entrance Examination (VITEEE) for the 2026 academic year is not available now
You can check, find and access more information here:
https://engineering.careers360.com/exams/viteee
Hope it helps!
Hello,
With a VITEEE rank of around 69,000 , you have a good chance of getting CSE (AI & ML) at VIT-AP . Based on recent admission trends, CSE AI & ML at VIT-AP has been available up to around the 60,000–80,000 rank range depending on the fee category and
Hello Dear Student,
With a 69k rank in VITEEE, you are eligible for Category 4 or 5 to secure CSE with a specialization in AI/ML at the VIT AP campus. Category 1 and 2 seats typically close much earlier for Computer Science branches.
You can check, find and access more
#1 ranked University for Computer Science (Times Higher Education Rankings 2025) | 20+ Future-Ready Specializations
Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
60+ Years of Education Legacy | UGC & AICTE Approved | Prestigious Scholarship Worth 6 Crores
Highest CTC 24.80 LPA | Average CTC 6.56 LPA
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA