Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम: 60 की उम्र फिर भी सीखने की जिद्द
    • लेख
    • आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम: 60 की उम्र फिर भी सीखने की जिद्द

    आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम: 60 की उम्र फिर भी सीखने की जिद्द

    Nitin SaxenaUpdated on 03 Nov 2025, 02:49 PM IST

    आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम: 60 साल की उम्र में कक्षा में कदम रखना असामान्य लग सकता है, लेकिन कई लोगों के लिए यह अपने सपनों को साकार करने का दूसरा मौका होता है। आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम सबसे समावेशी डिग्री प्रोग्रामों में से एक है, जो 15 से 60+ आयु के शिक्षार्थियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

    38,534 सक्रिय शिक्षार्थियों के साथ, इस कार्यक्रम में मुख्यतः 15-25 वर्ष की आयु के शिक्षार्थी शामिल हैं, जो कुल संख्या का लगभग 87% है। इसके अलावा, इस कोर्स में 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के शिक्षार्थी भी शामिल हैं, जो दर्शाता है कि डाटा साइंस और एआई व एमएल जैसे स्किल्स सीखने में उम्र कोई बाधा नहीं बनती है।

    आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम: छात्रों की जनसांख्यिकी

    आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम यह विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों को आकर्षित करती है, जिनमें 50 से 60 वर्ष की आयु के शिक्षार्थी भी शामिल हैं:

    आयु

    छात्रों की संख्या

    प्रतिशत

    50-60 वर्ष

    247

    0.64%

    60 वर्ष से ऊपर

    34

    0.09%

    कुल

    281

    0.73%

    ऊपर दिए गए टेबल के आंकड़ों से पता चलता है कि 50 से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के 281 शिक्षार्थी आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम में शामिल हैं। यह 38,534 की कुल छात्र संख्या का 0.73% प्रतिशत ही है। इन 281 शिक्षार्थियों में से 34 शिक्षार्थी की उम्र 60 वर्ष से अधिक हैं, जो कुल संख्या का 0.09% है। हालांकि ये शिक्षार्थी कुल संख्या का 1% से भी कम हैं, फिर भी वे आजीवन सीखने की प्रवृत्ति, पेशेवर रूप से बेहतर होने जैसी विविध प्रेरणा दर्शाती हैं।

    विभिन्न आयु वर्ग का संयुक्त प्रतिनिधित्व

    आयु वर्ग

    छात्रों की संख्या

    कुल छात्रों का प्रतिशत

    15–20 वर्ष

    18,143

    47.1%

    21–25 वर्ष

    15,312

    39.7%

    26–30 वर्ष

    2,045

    5.3%

    31–40 वर्ष

    1,879

    4.9%

    41–50 वर्ष

    874

    2.3%

    50-60 वर्ष

    247

    0.64%

    60 वर्ष से ऊपर

    34

    0.09%

    कुल

    38,534

    100%


    ऊपर दिए गए टेबल के आंकड़ों से पता चलता है कि 15 से 25 आयु वर्ग के 33,455 शिक्षार्थी आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम में शामिल हैं। जो कुल छात्र संख्या का 86.8 प्रतिशत है।

    30 से 40 उम्र के शिक्षार्थी भी इस प्रोग्राम से अपने स्किल्स में बढ़ोतरी कर रहे हैं, साथ ही, 50 से 60 उम्र के शिक्षार्थियों की भागीदारी यह बताती है कि यह प्रोग्राम सभी के लिए है और यह याद दिलाता है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती हैं।

    आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम: स्टेट- वाइज छात्रों का प्रतिनिधित्व

    आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम यह विभिन्न राज्य के के छात्रों को आकर्षित करती है, जिनमें तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के शिक्षार्थी शामिल हैं। जिनके बारे में नीचे दिए गए टेबल में जानकारी उपलब्ध कराई गई है:

    राज्य

    छात्रों की संख्या

    तमिलनाडु

    6,415

    उत्तर प्रदेश

    4,237

    महाराष्ट्र

    4,162

    दिल्ली

    3,184

    कर्नाटका

    2,827

    पश्चिम बंगाल

    2,097

    तेलंगाना

    2,052

    बिहार

    1,548

    मध्य प्रदेश

    1,427

    केरल

    1,420

    राजस्थान

    1,321

    आंध्र प्रदेश

    1,112

    गुजरात

    996

    हरयाणा

    872

    पंजाब

    802

    ओडिशा

    707

    झारखंड

    688

    उत्तराखंड

    505

    छत्तीसगढ़

    360

    अन्य राज्य

    1,048

    भारत से बाहर के छात्र

    757

    राज्य के आधार पर छात्रों की अधिकतम संख्या तमिलनाडु से हैं, उसके बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश राज्य आता है जहां से 6415 छात्रों ने आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया हुआ है। वहीं कुल संख्या में से 757 शिक्षार्थी ऐसे भी है जो विदेश में रहकर इस कोर्स को कर रहे हैं।

    क्यों 60 साल की उम्र लोग चुन रहे आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस कोर्स?

    आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लिकेशन प्रोग्राम सभी उम्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस कोर्स का स्ट्रक्चर लचीला है और यह डेटा से जुड़े स्किल्स को बढ़ाने में मदद करती हैं इसलिए प्रोफेशनल्स के साथ-साथ 60 की उम्र में भी लोग इस कोर्स में दाखिला ले रहे हैं ताकि वे कुछ नया सीख सकें। यह प्रोग्राम नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग को समझने में मदद करती है।

    आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम की विशेषता

    उम्र की कोई सीमा नहीं: कोई भी व्यक्ति, किसी भी उम्र में इस कोर्स में दाखिला ले सकता है।

    जेईई जरूरी नहीं: बिना जेईई एग्जाम के भी छात्र क्वालिफायर टेस्ट पास करके दाखिला ले सकते हैं।

    पूरा ऑनलाइन और अपने समय पर पढ़ाई: यह कोर्स पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिससे पढ़ाई और पारिवारिक/नौकरी की जिम्मेदारियों को साथ में संभालना आसान होता है।

    कई एग्जिट ऑप्शन: फाउंडेशन, डिप्लोमा, बीएससी और बीएस लेवल पर कोर्स को छोड़ने या पूरा करने के ऑप्शन मिलते हैं।

    ग्लोबल नेटवर्किंग: अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमि के छात्र एक साथ पढ़ते हैं, जिससे एक अच्छा नेटवर्क बनता है।

    आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस और एप्लीकेशन प्रोग्राम: जीवन भर सीखने की जिद्द

    50-60 साल या उससे ज्यादा उम्र के कई लोगों के लिए यह कोर्स करियर को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पर्सनल ग्रोथ के लिए करते है। कई लोग इस कोर्स को अपने बिज़नेस निर्णयों को बेहतर बनाने और पढ़ने जैसे पैशन को पूरा करने के लिए भी करते हैं।

    निष्कर्ष

    50 से अधिक उम्र के शिक्षार्थी या तो अभी भी फुल टाइम काम कर रहे होते हैं, या बिजनेस चला रहे होते हैं, या घर की जिम्मेदारी निभा रहे होते हैं। इस कोर्स की फ्लेक्सिबल प्रकृति उन्हें अपनी बाकी जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई का मौका देती है। आईआईटी मद्रास बीएस डेटा साइंस प्रोग्राम बिना उम्र की सीमा और कई एंट्री-एग्जिट विकल्पों के साथ, 60 से अधिक उम्र के छात्रों के लिए एक बढ़िया विकल्प बन गया है। वे फाउंडेशन लेवल से शुरुआत कर सकते हैं और अपने समय व लक्ष्य के अनुसार डिप्लोमा, बीएससी या पूरी डिग्री भी प्राप्त कर सकते हैं।

    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Biomechanics of Joints and Orthopaedic Implants
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Online Certificate Course on Cyber Laws
    Via Indian Law Institute, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to IIT Madras (IITM)

    On Question asked by student community

    Have a question related to IIT Madras (IITM) ?

    With this rank, some good options include:

    1. CBIT (unlikely)

    2. VNR VJIET (unlikely)

    3. Gokaraju Rangaraju Institute of Engineering and Technology (possible in later rounds for some branches)

    4. CMR Technical Campus

    5. Malla Reddy Engineering Colleges

    6. CVR College of Engineering (depending on category/branch)

    7. Vardhaman College of

    Hello Dear Student,
    Between IIT Kanpur CSE and IIT Madras AI & Data Analytics (AIDA) , I would generally place IIT Kanpur CSE slightly ahead for most students.

    Why?

    Broader degree

    • CSE gives you access to AI/ML, systems, cybersecurity, quant, software engineering, research, startups, and higher studies.
    • You can

    Hello Dear Student,
    For admission to IIITs, eligibility is determined primarily by your JEE Main rank, with reservation benefits applicable to SC candidates. While admission to the most competitive IIIT programs may be difficult, you could have opportunities in newer or developing IIITs, including sought-after branches such as Computer Science,

    Hello Student,

    As a B.Tech BME student, you can apply for an online BS Degree in Data Science and Application programme through the regular entry step, where no JEE is required.

    There is a qualifier process for which preparation material will be given to you. You will have to submit

    Hello,

    In 2025, IIT Madras JEE Advanced, closing ranks are around 171 for CSE, 306 for AI & Data Analytics, 849 for Electrical, about 1300 for Computational Engineering, around 1440 for Engineering Physics, 2468 for Mechanical, and about 6112 for Civil.

    To know more access below mentioned link:

    https://engineering.careers360.com/articles/jee-advanced-cutoff-for-iit-madras

    Hope